फरीदाबाद। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब सीधा आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से शहर में लगे वाटर एटीएम पूरी तरह बंद पड़ गए हैं, जिससे स्वच्छ पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। पानी की किल्लत बढ़ते ही टैंकरों की मांग में भारी उछाल आया है। वहीं, स्थानीय बाजारों में पानी का कालाबाजारी का खेल शुरू हो गया है। भीषण गर्मी और किल्लत के बीच 20 लीटर पानी की जिस बोतल की कीमत 20 रुपये होती थी, वह अब 100 रुपये तक में बिक रही है। ब्यूरो