फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केजीपी हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, चालक व हेल्पर गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। छांयसा थाना क्षेत्र के केजीपी हाईवे पर सड़क हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के प्रताप नगर निवासी आशीष कोहली ने चांदपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। एक ट्रक ट्रांसपोर्ट पार्टनर समीर खान के नाम पर पंजीकृत है। वह 30 अप्रैल की रात फरीदाबाद से उत्तराखंड के पीपलकोटी के लिए रवाना हुआ था। ट्रक को चालक फरहान चला रहा था और उसके साथ हेल्पर अफजल मौजूद था। 1 मई की रात करीब एक बजे यमुना नदी पुल पार करने के बाद ट्रक का आगे वाला टायर पंचर हो गया। इसके बाद दोनों ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर टायर बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक के चालक ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक फरहान और हेल्पर अफजल को गंभीर चोटें आईं। वहीं थोड़ी देर बाद पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी टक्कर मारने वाले ट्रक को पीछे से टक्कर दे दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें