फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिसकर्मी की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बाटा रेलवे पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गया और चालक उसके दाहिने पैर के ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ाकर भाग गया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिपाही विजय पाल ने बताया कि वह अपराध शाखा सेक्टर-65 फरीदाबाद में जनरल ड्यूटी पर तैनात है। 22 सितंबर को करीब 11:50 बजे बाइक से एसीपी मुजेसर कार्यालय सरकारी डाक लेने जा रहे थे। बाटा रेलवे पुल पर पीछे से आए ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें