फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरपीएस सवाना सोसाइटी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सोसाइटी के निवासी हाथों में तिरंगा लेकर पूरी सोसाइटी का भ्रमण करेंगे। इस दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी रहेगी। सोसाइटी के प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान सोसाइटी में देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। निवासी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विभिन्न हिस्सों से गुजरेंगे और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूक करेंगे। संवाद