संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बच्चे की पिटाई के दौरान बीचबचाव कराने गए छात्र पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। छात्र बाजार से अपने घर जा रहा था। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भीम फार्म निवासी संदीप ने बताया कि ने 12वीं पास करने के बाद दमकल के कॉस में दाखिला लिया हुआ है। 24 नवंबर की दोपहर को ऊंचा गांव के पास कुछ बदमाश एक बच्चे की पिटाई कर रहे थे। वह बीचबचाव कराने के लिए चला गया। उस समय मामला शांत हो गया। शाम को जब वह बाजार से अपने घर आ रहा था तो घर के पास तीन लड़के बाइक पर सवार होकर आए और उनका रास्ता रोक दिया। रास्ता रोकते ही तीनों शिवम, साथल, सिद्धू और जतिन उर्फ पटेल ने उनके ऊपर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली एम्स अस्पताल रेफर कर दिया।