फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नार्को डॉग हैरी के साथ राहुल कॉलोनी में चला तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजें
सीफरीदाबाद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की यूनिट ने सोमवार को राहुल कॉलोनी में तलाशी अभियान चलाया। टीम ने नार्को डिटेक्शन डॉग हैरी की मदद से क्षेत्र के घरों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की। अभियान का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के साथ नशा कारोबारियों में कानून का डर पैदा करना रहा। इंस्पेक्टर संग्राम सिंह ने बताया कि राहुल कॉलोनी को नशे की गतिविधियों की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम ने नार्को डॉग हैरी के साथ इलाके में सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें