फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। जिले भर में मंगलवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के सिद्धांतों अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। सकल जैन समाज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का समापन मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। यह आयोजन पूज्य गुरुदेव राजेंद्र मुनि एवं उनके संघ के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 29 मार्च को प्रवचन से हुई, जिसके बाद 30 मार्च को सेक्टर-15 मार्केट में भंडारा आयोजित किया गया। मंगलवार सुबह सेक्टर-7 स्थित स्थानक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो तेरापंथ भवन सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ, आकर्षक झांकियां और भक्तिमय भजन मंडलियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं के लिए सेक्टर-2 सामुदायिक भवन में भोजन और जैन स्कूल में अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। इस पूरे महोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें