फरीदाबाद। सेक्टर-37 के बाहर सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण सड़क किनारे गंदगी फैली है। यहां से गुजरने वाले लोगों को कूड़े के ढेर के पास से होकर निकलना पड़ता है। लोगों का कहना है कि समय पर सफाई नहीं होने से स्थिति लगातार खराब हो रही है। कई जगह कचरा सड़क के किनारे तक फैल गया है। कचरे के ढेर से आने वाली दुर्गंध आसपास के लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक कचरा पड़ा रहने से मच्छर और मक्खियां भी बढ़ रही हैं। इससे संक्रमण और बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। संवाद