फरीदाबाद। मुंबई से इलाज के लिए से घर लौट रहे रामदेव राम (52) की ट्रेन में अचानक मौत हो गई। रामदेव राम को लंबे समय से सांस की तकलीफ़ के साथ-साथ शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी भी थी। जांच अधिकारी रुक्मणी ने जानकारी दी कि मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और बीते कई सालों से मुंबई में नौकरी कर रहे थे। उनका परिवार फरीदाबाद सेक्टर-30 में रहता है। बीमारी बढ़ने के कारण वे मुंबई से फरीदाबाद अपने घर वापस आ रहे थे लेकिन सफर के दौरान अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। संवाद