फरीदाबाद। जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12 में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा, वैवाहिक विवाद, दीवानी वाद, समझौता योग्य आपराधिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, जल बिल, राजस्व विवाद और ट्रैफिक चालान का निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि लोक अदालत में कोई कोर्ट फीस नहीं लगती। पहले जमा की गई कोर्ट फीस नियमानुसार वापस की जाती है। यहां पारित फैसला अंतिम होता है और इसके खिलाफ अपील नहीं की जा सकती। संवाद