फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 दिसंबर को सेक्टर-12 स्थित जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीप सिंह के मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें मोटर वाहन दुर्घटना दावा, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दीवानी वाद, समझौता योग्य फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व विवाद और आपसी सहमति से जल बिल संबंधी मामलों का निपटारा किया जाएगा। संवाद