फरीदाबाद। बैंक और अन्य विभागों से जुड़े प्री-लिटिगेटिव मामलों के निपटारे के लिए 10 दिसंबर को स्थायी लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें अदालत में मामला पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने विवादों का समाधान कराएं। लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को कम खर्च में सरल और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। संवाद