फरीदाबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर खेड़ी कला गांव में इस वर्ष भी पारंपरिक विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 9 अगस्त को तेवतिया वैली में सुधा रस्तोगी डेंटल कॉलेज के सामने किया जाएगा। इस बार देशभर के 150 से अधिक नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे। पहली कुश्ती 51,000 , दूसरी कुश्ती 31,000 और तीसरी कुश्ती 21,000 रुपये की होगी। दंगल कमेटी, खेड़ी कला के अध्यक्ष रणवीर नर्वत ने बताया कि हमारा उद्देश्य गांव की परंपरा को आगे बढ़ाना और युवा पीढ़ी को अखाड़े की संस्कृति से जोड़ना है। संवाद