फरीदाबाद। एनआईटी के व्यस्त नीलम गोलचक्कर पर पेड़ की भारी टहनी टूटकर लटक रही है। टहनी मुख्य सड़क की ओर झुकी हुई है और उसके नीचे से दिनभर वाहन चालक व राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में टहनी के अचानक गिरने से हादसा हो सकता है। व्यस्त चौराहे पर बनी इस स्थिति से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। रोजाना इस सड़क से हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं।वाहन चालक प्रमोद ने बताया कि सड़क के बीच लटकी यह भारी टहनी कभी भी किसी दोपहिया सवार या राहगीर पर गिर सकती है। रात के अंधेरे में इससे टक्कर होने और बड़े हादसे का डर बना हुआ है। व्यस्त चौराहे पर इस तरह टहनी का लटकना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन को इसे जल्द से जल्द हटाना चाहिए। संवाद