फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में आग लगने से अफरा-तफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित एक घर में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग सिलिंडर से गैस लीकेज होने से लगी थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझने की वजह से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। परिवार के लोगों ने पहले तो आग खुद बुझाने का प्रयास किया था, लेकिन आग ज्यादा फैलने के डर से फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। आग लगने का शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। बाद में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-23 निवासी रामनाथ ने बताया कि सोमवार सुबह कंजक पूजन की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान घरेलू गैस सिलिंडर से अचानक आग लग गई। पहले तो पानी डालकर आग बुझाने के लिए परिवार के लोगों ने खुद प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें