फरीदाबाद। आईएमटी क्षेत्र में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एक नवंबर को शाम करीब 5:50 बजे आईएमटी गोलचक्कर के पास हुआ। घायल की पहचान पवन कुमार गुप्ता निवासी आगमन सोसाइटी, सेक्टर-70 के रूप में हुई है। पीड़ित के भाई पीयूष गुप्ता ने बताया कि पवन कुमार स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आई कार की महिला चालक ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। संवाद