फरीदाबाद। डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के 20 छात्रों ने फ्रांस का दौरा किया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाध्यापिका संजना महाजन, अंजू सिंह और शिल्पी शर्मा छात्रों के साथ फ्रांस गई थी। जहां फ्रांस के सेंट रेमी स्कूल व डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के छात्रों ने एक दूसरे से मुलाकात की। वहीं, एफिल टॉवर को भी देखा। इस मौके पर स्कूल की हेड गर्ल परनिका पांडे और हेड बॉय अर्नव जैन ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्कूल का परिचय दिया। इस मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा स्कूल के बच्चों ने कई अन्य जानकारी ली। संवाद