फरीदाबाद। सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। कल्चरल सेल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या रितिका गुप्ता ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर की। छात्राओं ने ग्रुप व सोलो डांस, गीत और भाषण प्रस्तुत किए। इस दौरान शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन कल्चरल सेल प्रभारी डॉ. सपना सचदेवा नायर के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ। संवाद