फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीमी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कोरोना संक्रमित एक नए मामले की पुष्टि की गई है। यह मामला तिगांव से आया है। वहीं, दो मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब आठ रह गई है। इनमें से एक अस्पताल में भर्ती है, जबकि सात को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि बुधवार को कोई भी मरीज ऑक्सीजन व वेंटिलेटर पर नहीं था। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 99.27 फीसदी बना हुआ है। बुधवार को 2151 सैंपल लिए गए। इनमें से 947 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कुल 1063286 सैंपल लिए जा चुके हैं।