फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग

विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग--स्त्रोत सीसीटीवी - फोटो : इकौना के मैनिहवा गांव में हुई मारपीट में घायल लोग।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

फरीदाबाद। भारत कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने का मामला सामने आया है। भारत कॉलोनी निवासी सचिन ने शिकायत में बताया कि 31 मई की रात उनकी कार गली में खड़ी थी। रात के करीब 1:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि कार में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई है। सचिन ने बताया कि कार मोहम्मद अजीर के नाम पर है, लेकिन वह इसे उपयोग कर रहे हैं और उसकी किस्तें भी स्वयं भर रहे हैं। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल पुलिस ने दो जून को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें