बल्लभगढ़। सेक्टर-7/8 डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार काले रंग की कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस चौकी सेक्टर-7 में शिकायत देकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भीकम कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को सुबह करीब 9:30 बजे वह सेक्टर-12 कोर्ट जा रहा था। करीब 9:45 बजे जब वह संजीवनी अस्पताल से आगे सेक्टर-7/8 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से आई काले रंग की कार ने टक्कर मार दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद