संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविवार को यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए दिल्ली के करोल बाग से आए अभ्यर्थी नीरज कुमार रविवार सुबह ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-17 के बीच जलभराव में फंस गए। नीरज को सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया। इस दौरान फरीदाबाद के सेक्टर-17 के एक निवासी ने जलभराव में परेशान खड़े नीरज को देखा और बातचीत की। जैसे उन्हें पता चला नीरज यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने आया है तो उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी से नीरज को परीक्षा केंद्र सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल तक पहुंचाया।