फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी एप डाउनलोड कराकर युवती से 98 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर तलाशना एक युवती को महंगा पड़ गया। जालसाजों ने बाइक टैक्सी कंपनी का कर्मचारी बनकर युवती के मोबाइल का एक्सेस लिया और खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 24 अप्रैल को अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जीवन नगर, गौंछी निवासी रिया गर्ग ने पुलिस को बताया कि 22 दिसंबर को उन्होंने बाइक टैक्सी बुक की थी। एप के माध्यम से भुगतान करने के बावजूद राइडर को पैसे नहीं मिले, जिसके कारण उसको दोबारा भुगतान करना पड़ा। अगले दिन रिफंड लेने के लिए उसने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और एक नंबर पर कॉल की। कॉल पर बात करने वाले जालसाज ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और रिफंड की प्रक्रिया के नाम पर उसको व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर एप इंस्टॉल करने को कहा। एप में लॉगिन करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और 98 हजार रुपये कट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें