फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्मार्ट सिटी में वैध होंगी 98 अवैध कॉलोनियों, पांच लाख लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- बिजली, सड़क, पेयजल, सीवर लाइन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सर्वे शुरू
धनंजय चौहान
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अवैध रूप से बसी 98 और कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। सीवर, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर निगम की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है। इससे यहां निवास कर रहे करीब पांच लाख लोगों को राहत मिलेगी।
जिले में 554 से अधिक अवैध कॉलोनियां हैं। इनमें लाखों लोग निवास करते हैं। लेकिन, बसावट के वर्षों बाद लोग यहां बिजली, सड़क, पेयजल-सीवर लाइन जैसी मूलभूत सुविधाएं के भारी अभाव से जूझ रहे हैं। कॉलोनियाें में न तो सीवर की लाइन पड़ी है और न पेयजल की लाइन बिछाई गई है। बिजली के कनेक्शनों पर सरकार द्वारा पहले ही रोक है। इस कारण लोगों को चोरी छिपे बिजली जलानी पड़ रही है। साथ गलियां खस्ताहाल हैं। मुख्य सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। ऐसे में लोगों को मूलभूत सुविधाएं कराने के उद्देश्य से वर्ष 2022 में सरकार ने अवैध बसी कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

जिला योजनाकार विभाग (डीटीपी) की तरफ से पूरे जिले में अवैध कॉलोनियों का ड्रोन सर्वे कराया गया था। डीटीपी ने निगम क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों का ब्योरा नगर निगम को दे दिया था। इसके बाद नगर निगम की टीमों ने कॉलोनियों के नाम, नक्शा, बाउंड्रीवॉल, सीवर, पानी समेत अन्य की जांच की थी। निगम ने सरकार के निर्देश पर काॅलोनियों का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। पहले चरण में सीएम मनोहर लाल ने 43 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की थी। दूसरी बार में 62 और तीसरी बार में 50 अवैध काॅलोनियों की सूची भी प्रदेश सरकार के पास भेजी थी। जुलाई में सरकार ने 59 काॅलोनियों को नियमित कर दिया था। इसके साथ ही नवंबर 2023 में सरकार ने प्रदेश की 600 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की थी। जिसमें फरीदाबाद की 111 कॉलोनियां भी शामिल हैं।


पिछले दिनों नियमित हुईं ये काॅलोनियां:

नंबरदार काॅलोनी मुरतजापुर, राजीव कॉलोनी झाड़सेंतली, जीवन नगर एक्सटेंशन तीन गौंछी, कृष्णा कॉलोनी तीन नाचौली, मोहन एन्क्लेव पल्ला, राहूपुरा पार्ट कए, आदर्श नगर पार्ट टू, नवादा तिगांव पार्ट एक, श्री राम कॉलोनी बुढैना, धीरज नगर एक्सटेंशन एतमातपुर, रिवाजपुर कॉलोनी, खाटू श्याम कॉलोनी, मोहनराम कालोनी व अमर भट़्ट कालोनी भूपानी, विजय नगर टिकावली, पंचशील काॅलोनी बडौली, साई कॉम्पलेक्स बसलेवा, लीलावती एन्क्लेव मुजेरी, गौंछी पार्ट एक, सूर्या कॉलोनी, बसुंधरा कॉलोनी, नगेश कॉलोनी व अन्य भूपानी, स्वास्तिक एन्क्लेव पार्ट तीन, न्यू भारत कॉलोनी बसेलवा, बालाजी कॉलोनी साहूपुरा के अलावा 23 गांवों के राजस्व में बसी काॅलोनियां। इनमें विकास कार्यों पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन:::

111 कॉलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव सरकार को पहले भेजा जा चुका है। अब 98 ओर अवैध कॉलोनियों की लिस्ट तैयार कर सरकार के पास भेजने की तैयारी की जा रही है। इसका सर्वे किया जा रहा है। वैध होने के बाद यहां के लोगों को पार्क, सड़क, सीवर, पानी सहित पार्क, सामुदायिक भवन इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगीं। हालांकि सुविधाओं के रूप में लोगों को विकास शुल्क जमा कराना होगा।
- धर्मपाल, जिला नगर योजनाकार, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें