मारवाड़ी युवा मंच बल्लभगढ़ के अध्यक्ष बने अनुज
फरीदाबाद। खाटू श्याम मंदिर सेक्टर-3 में आयोजित एकादशी के अवसर पर सर्वसम्मति से अनुज शर्मा को मारवाड़ी युवा मंच बल्लभगढ़ शाखा का अध्यक्ष चुना गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल लखोटिया की मौजूदगी में दिल्ली प्रांतीय महामंत्री रामरतन शर्मा ने अनुज शर्मा को शपथ दिलाई। इसके साथ ही प्रांतीय उपाध्यक्ष विमल खंडेलवाल ने अध्यक्ष पद के दायित्व को निभाने की प्रतिज्ञा दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि समाज हित के लिए वह सभी कार्य किए जाएंगे, जिनकी समाज को आवश्यकता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल लखोटिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच पूरे भारतवर्ष में युवाओं का गैर राजनीतिक सबसे बड़ा संगठन है, जोकि समाज हित के हर कार्य के लिए सदैव तत्पर रहता है। मारवाड़ी युवा मंच की पूरे भारतवर्ष में 700 से अधिक शाखाएं हैं। ब्यूरो