बच्चों ने स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे
फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को ग्रीन डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर विंग द्वारा ग्रीन कलर वीक सेलिब्रेट किया। प्ले ग्रुप के बच्चों ने ग्रीन वेजिटेबल रैंप वॉक किया। साथ ही नर्सरी के बच्चों ने सुंदर डांस की प्रस्तुति के माध्यम से पेड़ लगाने का संदेश दिया। स्कूल की निदेशक सुनीता यादव ने बताया कि ग्रीन डे के आयोजन पर प्रैप के बच्चों ने एक प्ले के माध्यम से ‘सेव ट्री-सेव लाइफ’ का संदेश देते हुए सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने हरी सब्जियों के साथ हरे रंग की ड्रेस पहनकर हरियाली उत्सव में हिस्सा लिया। इसमें बच्चों ने पेड़-पौधों का स्वरूप बनकर पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति चौधरी ने कहा कि हमारे जीवन के लिए प्रकृति ने हमें बहुत सारे बहुमूल्य उपहार दिए हैं। उनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण उपहार पेड़ है। ब्यूरो