फरीदाबाद। बल्लभगढ़ एरिया में एक महिला के बैंक खाते से कई दिनों के दौरान अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 91 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत बल्लभगढ़ एरिया की रहने वाली महिला रामवती ने दी है। पीएनबी बैंक में इनका खाता है। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले इनके खाते से लगातार कई ट्रांजेक्शन में रुपये निकाले गए हैं। 13 मार्च से लेकर 20 अप्रैल के दौरान खाते से कुल 91 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हुई हैं। महिला का कहना है कि इन ट्रांजेक्शन के बारे में उसे कोई जानकारी ही नहीं है। बाद में बैंक गई तो ठगी का पता चला। मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो