कर्मचारियों ने एफआईआर दर्ज करवाने की मांग
फरीदाबाद। खेड़ीकला सबडिवीजन कार्यालय में बुधवार को महिलाओं द्वारा की गई तोड़फोड़ मामले में एचएसईबी वर्कर यूनियन कर्मचारियों ने बैठक की।
इसमें कर्मचारियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर तोड़फोड़ के मामले में दोषियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने की मांग की। कर्मचारी यूनियन के लेखराज चौधरी ने कहा कि 42 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी में बिजली का फाल्ट होना, लाइन ट्रिपिंग होना, बार-बार फ्यूज उड़ना, ट्रांसफार्मर का लोड बाधित होना स्वाभाविक है। बिजली आपूर्ति के लिए कर्मचारियों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक इस मामले में बिजली निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक वह शांत नही बैठेंगे। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, रविंद्र, अरुण, महिपाल, अशरफ, दीपक, महेंद्र, योगेंद्र, महेश, प्रमोद और भागीरथ आदि मौजूद रहे।