फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सराय ब्रिगेड का बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्य स्तरीय एंबुलेंस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
फरीदाबाद। नारनौल में आयोजित 25वीं हरियाणा राज्य स्तरीय एंबुलेंस प्रतियोगिता में सराय ख्वाजा कैडेट एंबुलेंस और कैडेट नर्सिंग डिवीजन ने लाजवाब प्रदर्शन किया। स्कूल टीम ने दो श्रेणी में द्वितीय रनरअप शील्ड पर कब्जा जमाया। स्कूल के ब्रिगेड अधिकारी रविंद्र कुमार मनचंदा और प्रधानाचार्या नीलम कौशिक ने टीम को बधाई दी है। प्रवक्ता रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि नारनौल में आयोजित इस स्टेट एंबुलेंस मीट में हरियाणा राज्य की 186 ब्रिगेड्स ने प्रतिभागिता की थी। फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए सराय ख्वाजा के सरकारी स्कूल की चार टीमें इसमें शामिल हुईं। लड़कियों की जूनियर टीम ने सेकेंड रनर अप शील्ड जीती। इसी प्रकार जूनियर लड़कों ने भी इसी शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए एक और द्वितीय रनर अप शील्ड पर सराय ख्वाजा का नाम चमकाया। प्रवक्ता ने बताया कि लड़के-लड़कियों की ब्रिगेड कैप्टन विशाल और कशिश ने शानदार मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सेल्यूट करते हुए सराय की टुकड़ी की अगुवाई की। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सराय ख्वाजा की दोनों ब्रिगेड के सभी पांच-पांच सदस्यों को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें