क्रिकेट में फरीदाबाद की टीम ने फतेहाबाद पर की जीत दर्ज
फरीदाबाद। कुरुक्षेत्र में अंडर-17 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। फरीदाबाद और फतेहाबाद टीम के बीच खेले गए इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के दम पर फरीदाबाद की टीम ने जीत दर्ज की। फतेहाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में फरीदाबाद को 92 रन का टारगेट दिया। इसमें फरीदाबाद की टीम ने 8 विकेट खोकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए सरकारी स्कूल तिलपत के फिजिकल लेक्चर डॉ. शिव भारद्वाज ने बताया कि स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कुरूक्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच फरीदाबाद और फतेहाबाद के बीच खेला गया। 10 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी फतेहाबाद की टीम 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फरीदाबाद की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे रेहानराज 32 बॉल में 56 रनों की शानदार पारी खेली। इसी तरह दिपेश सैनी ने 20 रन बनाकर मैच पर जीत दर्ज की। फरीदाबाद टीम के साथ दौरे पर गए जय प्रकाश, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल बुद्घिराम धनखड़ ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। ब्यूरो