फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली चोरी पर 80 हजार का चालान काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम ने इस्माइलपुर स्थित विष्णु एंक्लवे में छापेमारी अभियान चलाया। वहां पार्षद के रिश्तेदार के घर में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। टीम ने वहां मौजूद श्रमिकों से पूछताछ के बाद करीब 80 हजार रुपये का चालान काटा है। उधर, भाजपा पार्षद का भी कहना है कि मैं इस्माइलपुर में दीपावली एंक्लेव में रहता हूं। निगम की टीम ने वहां मौजूद श्रमिकों से नाम पूछकर चालान कर दिया है। इस संबंध में मैंने बिजली निगम के अधिकारी से मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द निपटाना कर दिया जाएगा। इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें