फोटो अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो लगेगा
-अमर उजाला फाउंडेशन और सीनियर सिटीजन फोरम की ओर से लगाया गया कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बढ़ते आई फ्लू को देखते हुए सेक्टर 7 हाउसिंग बोर्ड सीनियर सिटीजन फोरम, सेंटर फॉर साइट और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर के करीब 80 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
सीनियर सिटीजन फोरम के प्रधान यशपाल दत्त, ओम प्रकाश शर्मा व विजय शर्मा ने बताया कि इन दिनों आई फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सेक्टर में काफी संख्या में बुजुर्ग लोग रहते हैं जो आंखों की जांच के लिए बाहर डॉक्टर के पास नहीं जा पाते हैं। उनकी सुविधा व नियमित नेत्र जांच के लिए सेंटर फॉर साइट के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेक्टर के करीब 80 लोगों ने अलग-अलग समस्याओं को लेकर नेत्रों की जांच करवाई। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश गोस्वामी और महिपाल सिंह ने बताया कि आज के समय में लोग खाली समय में खेलने व परिवार को समय देने की बजाए फोन का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से उनकी आंखों पर काफी असर पड़ता है। शिविर में पहुंचे एक बुजुर्ग के आंखों में दर्द और लाल होने की समस्या देखने को मिली। सभी को नेत्र जांच के बाद आंखों की देखरेख को लेकर सलाह भी दी गई। इस मौके पर चंद्रभान वर्मा, रामेश्वरम प्रसाद, कुलदीप सिंह, नागर मल गुप्ता, गोपाल सिंह,रकम चंद मावी व पवन चांदना उपस्थित रहे।