फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 300 % मुनाफा देकर ठगी के मामले में 7वां आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। टाटा कंपनी के साथ रीसाइकिल प्रोजेक्ट में निवेश कर 300 प्रतिशत मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी राहुल मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ठगी की रकम मंगवाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे। मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार आरोपी राहुल मिश्रा ने अनुराग से संदीप और आशीष के चालू बैंक खाते प्राप्त किए थे। इसके बाद ये खाते आगे शिवम को दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें