श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हवन आज
फरीदाबाद। संजय कालोनी सेक्टर-23 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन वाराणसी से आए कथावाचक सर्वेश्वर आनंद ने सत्संग की महिमा, भक्ति योग, ज्ञान योग और कर्म योग की जानकारी दी। कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि यदुकुल का संहार कैसे हुआ। इसके साथ ही परीक्षित मोक्ष और सुदामा चरित्र से कथा को विश्राम दिया गया। कथावाचक ने भगवान शिव और पार्वती की कथा सुनाई। कथा आयोजक ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि कथा की पूर्णाहुति सोमवार को होगी। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।