बल्लभगढ़। अस्पताल से घर जा रहे दो व्यक्ति के साथ 4-5 आरोपियों ने हथियार के बल पर 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। फतेहपुर बिल्लौच निवासी सागर ने बताया कि 24 जुलाई को मां शकुन्तला के साथ सर्व हरियाणा बैंक से एक लाख रुपये निकालकर लाए थे। अस्पताल में भाई गोपाल को 30,000 रुपये दिए। 70,000 रुपये लेकर शाम छह बजे वह व विकास अस्पताल से घर आ रहे थे। करीब साढ़े 7 बजे गांव फतेहपुर बिल्लौच के पास चार-पांच युवकों ने रोककर देशी कट्टा लगा दिया। आरोपी मोहित ने मनीष, मूला, ललित, दीपक और अन्य के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी मोहित 70,000 रुपये लूटकर फरार हो गया। थाना प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद