संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी के सेक्टर-62 स्थित केएल एक्सपोर्ट्स में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईएमटीआईए) और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की ओर से आयोजित इस शिविर में उद्यमियों, कर्मचारी व अन्य लोगों सहित कुल 70 लोगों ने रक्तदान किया।