विद्या मंदिर स्कूल में हुआ स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
फरीदाबाद। सेक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2018-19 का आयोजन किया गया। इसमें प्री-नर्सरी, नर्सरी व केजी के सभी नन्हें-मुन्हे बच्चों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने किया। स्पोर्ट्स मीट में रिंग रेस, स्पेक्टेकल रेस, फ्रूट रेस, पिक एंड रन रेस, पजल रेस और पिक एंड ड्राप रेस आदि मुख्य आकर्षण रहे। एक ओर जहां बच्चों ने पूरा जोश के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, वहीं दूसरी ओर कई फन गेम्स का आयोजन भी किया गया। फुटबॉल ड्रिब्लिंग और रिंग के साथ ड्रिल करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। समारोह के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ब्यूरो