फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल सभा ने स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गढ़वाल सभा ने स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान
फरीदाबाद। गढ़वाल सभा द्वारा सैनिक कॉलोनी में संचालित बीएन पब्लिक स्कूल की प्रमुख शाखा में सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था के प्रधान देव सिंह गुंसाई के नेतृत्व में सचिव विनोद नोटियाल, प्रधानाचार्य व अन्य सदस्यों ने झाड़ू से पूरे स्कूल परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए देव सिंह गुंसाई ने कहा कि इस अभियान का प्रारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्तूबर 2014 को किया गया था। अभियान के द्वारा उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने की कोशिश की है। इसमें हम सभी को भी सहयोग करना चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. बीके यादव ने कहा कि हर अच्छे कार्य की शुरुआत के लिए शिक्षण संस्थान महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में आने वाला प्रत्येक बच्चों घर के बाद स्कूल में ही अपने भविष्य के सपने संजोता है। उन्होंने कहा कि संस्था पदाधिकारियों के साथ ही स्कूल स्टाफ द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान से निश्चित ही बच्चे न केवल जागरूक होंगे, बल्कि अपने परिजनों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें