युवा इनेलो की जिला कार्यकारिणी गठित
फरीदाबाद। युवा इनेलो जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने शनिवार को युवा इनेलो की कार्यकारिणी की घोषणा की। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान की मौजूूदगी में उन्होंने साहूपुरा स्थित अपने कार्यालय पर मिंटू तेवतिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय तंवर, राजेश रावत, दीपक गर्ग, संजीव चौधरी, खजान ठाकुर, सुरेंद्र हुड्डा, धीरज चौधरी, राहुल गोस्वामी, सतीश, अनूप डागर, कपिल भाटी, राहुल गुर्जर, सुमित कौशिक को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। संगठन सचिव की जिम्मेदारी कुलदीप मलिक को, प्रधान महासचिव विवेक छौकर, महासचिव बोनी ठाकुर लिक्खी अत्री, मुकेश यादव, योगेश कौशिक, धीरज चौधरी, संजय तंवर, ज्ञानेंद्र तेवतिया, नेपाल खूटैला, बालकुमार, अनिल डागर, दिनेश तंवर, जगमोहन तेवतिया को सौंपी गई। उन्होंने सचिव, प्रचार सचिव, सहसचिव के पदों पर भी मनोनयन किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को मुकारकबाद दी और इनेलो की नीतियां जन जन तक पहुुंचाने की अपील की। ब्यूरो