फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 60 फीसदी परीक्षार्थियों ने नहीं दी एचसीएस की परीक्षा

Sun, 21 May 2023 10:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (एचसीएस) की परीक्षा में करीब 60 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में रुचि नहीं दिखाई। जिले में 24096 विद्यार्थियों ने परीक्षा के आवेदन किया था। परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से प्रथम पाली में 9993 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में यह संख्या घटकर 9816 रह गई। जिला प्रशासन का मानना है कि गर्मी के कारण परीक्षार्थियों की संख्या कम हो सकती है। जिले में रोहतक, रेवाड़ी, करनाल सहित कई अन्य जगहों से परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे। बड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। थ्री लेयर जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की स्वीकृति दी गई। गेट पर ही प्रत्येक परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। परीक्षार्थियों की कम्प्यूटराइज आंख की रेटिना कैमरे में कैद की गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों पर दो-दो कैमरे लगे हुए थे। जिसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है। करीब 10 बजे परीक्षा शुरू हुई। 9.50 मिनट पर परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। इसी प्रकार दूसरी पाली में दोपहर बाद तीन बजे से परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान भी सभी को जांच के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
89 केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा
परीक्षा को सफल बनाने के लिए 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली में 9993 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 14103 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार 24096 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। प्रथम पाली में मात्र 41.47 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में 9816 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 14280 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 40.73 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एचसीएस की लिखित परीक्षा को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया था। कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए परीक्षा केंद्र के नजदीक के थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए थे। वहीं, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और ट्रांजिट अधिकारी को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
दोनों चरण की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। - विक्रम सिंह, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें