फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जॉब दिलाने के नाम पर 5.42 लाख ठगे, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर एक युवक से 5 लाख 42 हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भीकम कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अगस्त को टेलीग्राम के एक ग्रुप में ठगों ने उन्हें जोड़ दिया। उस ग्रुप में पार्ट टाइम जॉब करके घर बैठे पैसे कमाने का मैसेज आया। लालच में आकर उन्होंने ठगों को टास्क पूरा करने के बहाने 5 लाख 42 हजार रुपये भेज दिए। जब उन्होंने मुनाफे के पैसे निकालने चाहे तो ठगों ने और पैसे देने को कहा। बाद में पैसे नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मामले में अब केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें