सराय ख्वाजा विद्यालय में प्रवेश उत्सव प्रारंभ
फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में प्रवेश उत्सव प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेश के लिए आने वाले नए बच्चों को तिलक लगा कर और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या नीलम कौशिक और अंग्रेजी प्रवक्ता रविंदर कुमार मनचंदा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी रविंदर कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया। मनचंदा ने कहा कि रैली में विद्यालय के बच्चों ने घर घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। ब्यूरो