फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में बढ़ सकते हैं स्वाइन फ्लू के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा 44 पहुंचा
विज्ञापन

फरीदाबाद। साधारण सर्दी खांसी से घबराए लोगों की चिंता सदी के साथ बढ़ सकती है। जिला स्वास्थ्य विभाग भी लोगों की इस चिंता पर मोहर लगा रहा है। मलेरिया विभाग अधिकारी डॉ. रामभगत का मानना है कि सर्दी बढ़ने से स्वाइन फ्लू के मरीज भी बढ़ सकते हैं। फिलहाल, यह आंकड़ा 44 स्वाइन फ्लू पीड़ित और 117 संदिग्धों का है। बीते दो दिनों सरकारी छुट्टी के कारण स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू पुष्टि के नए आंकड़ों का खुलासा नहीं कर सका। ऐसे में संभावना है कि सोमवार को स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सर्दी को स्वाइन फ्लू के लिए बेहद खतरनाक बताया है। अब तक मिले आंकड़े बताते हैं कि स्वाइन फ्लू मरीजों में हर दिन करीब चार से पांच लोगों में बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे है। ऐसे में संदिग्ध मरीजों की तादाद भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें