फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनते ही फट गई सेक्टर 21 सी में आरएमसी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बनते ही फट गई सेक्टर 21 सी में आरएमसी रोड
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर 21सी में चंद दिन पहले बनी आरएमसी रोड यातायात शुरू होने से पहले ही फट गई। ठेकेदार ने टूटी हुई सड़क को तारकोल डाल कर जोड़ लगाए हैं।
सेक्टर 21सी की सड़कें आजकल आरएमसी में तब्दील की जा रही हैं। मकान नंबर 698 के सामने वाली सड़क ठेकेदार ने दस दिन पहले ही ढाली थी। सड़क अभी यातायात के लिए शुरू भी नहीं हुई है कि उसमें दरारें पड़ गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया, यही वजह है कि बनते ही सड़क में दरार पडने लगीं। मकान नंबर 698 के सामने सड़क बुरी तरह से फट गई है। सड़क की दरारें छिपाने के लिए ठेकेदार ने उसमें तारकोल भर दिया। आरटीआई कार्यकर्ता विष्णु गोयल कहते हैं कि सेक्टर 21सी हुडा का है जो नगर निगम को हैंडओवर किया जा चुका है। नियमानुसार नगर निगम इस सेक्टर में सिर्फ मरम्मत कार्य करवा सकता है, बावजूद इसके निगम की ओर से यहां नई सड़क बनवाई जा रही है। ठेकेदार क्या निर्माण सामग्री इस्तेमाल कर रहा है अधिकारी मौके पर आकर न तो इसकी जांच करते हैं और न ही मीजरमेंट बुक ही रोजाना भरी जा रही है। स्थानीय लोग सोमवार को निगमायुक्त से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें