फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद घेराव की तैयारी में बिजली निगम कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संसद घेराव की तैयारी में बिजली निगम कर्मचारी
फरीदाबाद। बिजली निगम कर्मचारी 3 अप्रैल को संसद का घेराव करेंगे। बिजली निगम में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने और 2014 बिजली बिल में संशोधन के लिए बिजली विभाग के सभी ठेका कर्मचारी और इंजीनियर संसद घेराव करेंगे। सर्कल कर्मचारी, इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर भाग लेंगे। ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने चिमनी बाई धर्मशाला में आयोजित सर्कल स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन में संसद घेराव का फैसला लिया। यूनियन की केंद्रीय कमेटी के उपमहासचिव रमेशचंद की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में बल्लभगढ़, ग्रेटर फरीदाबाद, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, पलवल, सोहना व नूंह यूनिटों के अधीनस्थ सब-यूनिटों से चुने हुए सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा, एएचपीसी वर्कर यूनियन के उपप्रधान सतपाल नरवत, केन्द्रीय कमेटी सदस्य शब्बीर अहमद व रामबीर शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में अशोक कुमार को फरीदाबाद व जितेन्द्र तेवतिया को पलवल सर्कल का सचिव चुना गया। इसके अलावा रामचरण पुष्कर को टीएस सर्कल फरीदाबाद का सचिव चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें