फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चालान के फर्जी मैसेज से क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 51 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जालसाजों ने सेक्टर-76 निवासी रितेश कुमार वर्मा को ट्रैफिक चालान भरने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से करीब 51 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, उनके पास मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें पांच सौ रुपये का ट्रैफिक चालान न भरने पर लाइसेंस ब्लॉक करने और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई थी। मैसेज में एक लिंक (http://lechaiv.cc/in) भी दिया गया था। रितेश ने जब इस लिंक पर जाकर अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान की प्रक्रिया पूरी की, तो उनके खाते से पांच सौ रुपये के बजाय करीब 51 रुपये कट गए। उन्होंने बैंक और साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें