फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली के लोड में 500 मेगावाट की गिरावट, शिकायतें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में बिजली का लोड लगातार घटने के साथ ही शिकायतों का दबाव बढ़ रहा है। मंगलवार को 940 मेगावाट रहा बिजली का लोड बृहस्पतिवार तक घटकर 440 मेगावाट रह गया। वहीं, बिजली संबंधी शिकायतों का आंकड़ा भी हजारों में पहुंच रहा है। बुधवार को 13,555 शिकायतें दर्ज की गईं थीं, बृहस्पतिवार को करीब 11 हजार शिकायतें आईं और शुक्रवार को दोपहर तक ही करीब 10 हजार शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं। बिजली विभाग के अनुसार, तीन दिनों में बिजली के लोड में 500 मेगावाट की गिरावट दर्ज की गई। इसी दौरान बिजली संबंधी शिकायतों की संख्या भी काफी अधिक रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें