फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीड़ित परिवार घर से बाहर था। शिकायतकर्ता इंदु भाटिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में ताला लगाकर गई थीं, लेकिन जब वापस लौटीं तो घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने घर की अलमारी में रखे लगभग 50 तोला सोने के जेवरात, पुश्तैनी करीब 25 तोला चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और लगभग 2 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। चोरी की यह बड़ी वारदात बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच अंजाम दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो