9 सितंबर तक चलेगा टीकाकरण अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिले में 50 हजार गोवंश को लंपी बीमारी का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पशुपालक पशु बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
डीसी ने कहा कि पशुओं की लंपी त्वचा बीमारी (एसएसडी) की रोकथाम व पशुधन को बीमारी से बचाने के लिए टीमें टीकाकरण करेंगी व इसके प्रति जागरूक भी करेगी। यह अभियान 9 सितंबर तक चलाया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. विरेन्द्र सहरावत ने बताया कि जिले में 50 हजार गोवंश का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि चार माह से अधिक के प्रत्येक गोवंश को यह टीकाकरण किया जाएगा। जिले में उपमंडल अधिकारी व पशु चिकित्सकों के नेतृत्व में 22 टीमों का गठन किया है। इस बीमारी में गाय के शरीर पर गांठें हो जाती हैं जो फूटकर घाव बना देती हैं।