फरीदाबाद। सेक्टर- 3 स्थित श्री राम मंदिर में शनिवार को डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, सेक्टर-8 की ओर से भारत विकास परिषद के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 50 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान लोगों के रक्तचाप, शुगर और आंखों की जांच की गई। साथ ही सामान्य स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और आगे की जांच और उचित परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा विशेषज्ञों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों, समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में भी बताया। संवाद